Fake Shake: उत्तर कोरिया के बाद कई देशों में हाइड्रोजन बम बनाने की होड़!
Other Jokes
प्योंयांग। जब से उत्तर कोरिया ने घोषणा की है कि उसने हाइड्रोजन बम बना लिया है और यह परमाणु बम से एक हजार गुना शक्तिशाली है, तब से पूरी दुनिया में कोहराम मच गया है। लेकिन कई देशों ने इसका जवाब देने के लिए अपने यहां भी कुछ नया करने की ठान ली है। उसकी सूची इस प्रकार है। अमेरिका- अमेरिका ने सबसे पहले अपने सीक्रेट एजेंट को उल्टा टांग कर पीटा है। उत्तर कोरिया ने बम बना लिया और तुम्हें खबर तक नहीं हुई? इस पर सीक्रेट एजेंट ने कहा कि, वो अमेरिकी चुनाव में हिलेरी क्लिंटन का भाषण सुनने में खो गया था, इसलिए उसे पता नहीं चला। हिलेरी क्लिंटन का नाम लेने पर उसे सीधा करके पीटा गया। साथ ही अमेरिका ने अपने वैज्ञानिकों से एक साल के भीतर नारियल तेल से बम बनाने को कहा है। पाकिस्तान- पकिस्तान ने कहा है कि उनके पास पुराना मॉडल का बम तो है, लेकिन अगर उत्तर कोरिया, उसे नया बम दे देता है, तो वो रख लेगा। पाकिस्तान के वैज्ञानिकों ने पूछा है कि हाइड्रोजन बम सुतली बम से कितना गुना शक्तिशाली होता है। पकिस्तान के “समाजसेवी संगठनों” जिन्हें दूसरे देश के लोग आतंकवादी संगठन कहते हैं, उन्होंने भी इस खबर का स्वागत किया है। चीन- जैसे ही चीन के हैकर्स ने ये खबर सुनी उसने तुरंत उत्तर कोरिया के सारे कम्प्यूटर हैक कर लिए। साढ़े तीन घंटे में ही नकली बम बनाकर उसका प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया। पकिस्तान ने चार ट्रक बीजिंग रवाना कर दिए हैं, और कहा है की लाने में दो चार फूट भी जाए तो कोई बात नहीं है। ब्रिटेन- ब्रिटेन ने सिर्फ इतना कहा है कि कोई भी देश अपनी सेना उत्तर कोरिया भेजता है, तो उनके भी सैनिक शामिल हो सकते हैं। क्योंकि उनके सैनिकों को किसी भी दल में शामिल होने में महारत हासिल है। ब्रिटेन के इस इशारे को अमेरिका ने समझ लिया। भारत- भारत को इससे कोई लेना देना नहीं है और वह घर घर शौचालय बनाने के अभियान से ही खुश है। (काल्पनिक खबर- फेकिंग न्यूज)

0 comments: