Fake Shake: Ice Cream पिघलने से नाराज बच्चों ने पर्यावरण मंत्री को घेरा
Office
दिल्ली, ग्लोबल वार्मिंग का दुष्परिणाम इतना बड़ा हो जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था। इसी समस्या से परेशान दिल्ली के होनहार बच्चों ने आज जंतर-मंतर पर जमकर प्रदर्शन किया और बाद में पर्यावरण मंत्री के ऑफिस का घेराव कर दिया। सभी बच्चों की उम्र तीन से पांच साल तक बताई जा रही है। प्रदर्शन कर रहे एक बच्चे गुल्लू ने बताया कि मैं कल घर के बाहर खेल रहा था तभी आइसक्रीम वाला आ गया। मैंने 10 रुपए की आइसक्रीम ली। मैं उसे खा ही रहा था की आइसक्रीम पिघलने लगी और उसका आकार तेजी से छोटा होता गया। फिर मेरे दिमाग में एक आइडिया आया, मैंने आइसक्रीम खाने की स्पीड में, असाधारण तेजी करते हुए स्पीड को 75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। फिर भी कोई
परिणाम नहीं निकला और आइसक्रीम पिघल गई। इसलिए मैं इस प्रदर्शन में शामिल हुआ हूं, और आज मैं मिनिस्टर साहब से इसका सॉल्यूशन लेकर ही घर वापस जाऊंगा। एक अन्य बच्चे गोल्डी ने बताया कि मैं पिछले हफ्ते अपनी मम्मी के साथ एक पार्टी में गया था। वहां मैंने 1 घंटे में केवल 6 आइसक्रीम खाई, जो मेरे पिछले रिकॉर्ड से बेहद कम थी। जब मैंने ग्लोबल वार्मिंग के बारे में सुना तब जाके मुझे पता चला कि मैं क्यों ज्यादा आइसक्रीम नहीं खा पा रहा हूं। एक और बच्चेविशु ने बताया कि मेरे पापा ने मुझे आइसक्रीम लाकर दी जो ग्लोबल वार्मिंग के चलते अपना वास्तविक आकार ज्यादा देर मैंटेन नहीं रख पा रही थी। मैंने सोचा कि इसमें मेरे बड़े भाई टीशू की कोई साजिश हो सकती है, तो मैंने उसे अपने क्रिकेट बैट से बेदर्दी से पीटा। जब मेरे पापा बीच में आ गए तो मैंने उन्हें भी पीटा। उसके बाद उन दोनों ने मिलकर मुझे पीटा। मैं परेशान हो गया, इसलिए इस प्रदर्शन में शामिल हुआ हूं। (काल्पनिक खबर-फेकिंग न्यूज)

0 comments: