इबोला वायरस' से भी ज्यादा खतरनाक वाइरस है - इसने बोला, उसने बोला
Office
सावधान ::::: "इबोला वायरस' से भी ज्यादा खतरनाक वायरस' है - इसने बोला, उसने बोला, क्यों बोला, कैसे बोला, कहां बोला, यहां बोला, वहां बोला, ये बोला, वो बोला, और भी बहुत कुछ बोला, क्या क्या नहीं बोला, अच्छा मुझे ऐसा बोला? ऐसे वाइरसों से हमेशा दूरी रहिए और आपसी संबंधों को मज़बूत बनाएं रखें। शिवनारायण, इंदौर मालवी ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड- कवो काल थारो जन्मदिन छे : गर्लफ्रेंड- हाव ब्वॉयफ्रेंड- बता तुख काई चईजे गर्लफ्रेंड- मख मोबाइल चईजे जेका पाछे बटको भरेल सेवफल की फोटो होय पोरीयो अभी बेहोश छे। असीम जैन, इंदौर पप्पू- पिछले हफ्तेमेरी और मेरी गर्लफ्रेंड की लड़ाई हो गई। उसके बाद हम अलग हो गए। गोलू- फिर? पप्पू- उसने मुझे चिढ़ाने के लिए अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ फोटो खिंचवाकर मुझे भेज दी। गोलू- ओह, ये तो बहुत बुरा किया उसने। पप्पू- तो मैं भी कौनसा कम हूं, उसकी वही फोटो उसके पापा को भेज दी …बहुत पिटाई हुई। तब कलेजे को ठंडक पहुंची।
0 comments: