माल्या के विदेश पहुंचते ही वहां के कई बैंक लंबी छुट्टी पर गए!
Other Jokes
भारतीय भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या के लंदन पहुंचते ही ब्रिटेन के बैंकों में अफरा-तफरी मच गई है। कई बैंक अनिश्चितकालीन छुट्टी पर चले गए हैं। ब्रिटेन बैंक एसोसिएशन ने ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर डेविड कैमरन को पत्र लिखकर बैंकों को विजय माल्या से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने तमाम बैंक के बाहर उनके फोटो लगाकर इस तरह के शख्स को अंदर प्रवेश करने से रोकने के लिए कहा है। कुछ बैंक्स ने तो इन हाउस सर्कुलर भी निकाल दिया है कि कोई भी फलां फलां शक्स को अपनी बैंक में प्रवेश न दे। अगर वह ऐसे किसी शख्स को लोन या कोई सुविधा देता है तो वसूली उस अधिकारी से ही की जाएगी। हमारे लंदन संवाददाता के अनुसार विजय माल्या के लंदन पहुंचने के बाद से कम से कम एक दर्जन बैंकों ने दहशत में आकर खुद को विलफुल डिफाल्टर घोषित कर दिया है। एक बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “हमने सरकार से साफ कह दिया है कि हमारी स्थिति भारतीय बैंकों जितनी मजबूत नहीं है कि करोड़ों रुपए का लोन कोई डकार जाए और हम पर कोई फर्क नहीं पड़े।” ऐसे में तो हम दिवालिए ही हो जाएंगे। इस बीच, ब्रिटिश सरकार ने एहतियातन इंटरपोल से विजय माल्या के लिए एडवांस में रेडकॉर्नर नोटिस जारी करने का आग्रह किया है। ब्रिटिश गवर्नमेंट के एक सूत्र ने बताया कि बैंकों को विजय माल्या से सुरक्षा देना तो संभव नहीं है, लेकिन हम कम से कम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे यहां से भागकर किसी तीसरे देश में नहीं जा सके। इस खबर के बाद से वहां की बैंक बड़ी राशि लेने वाले कोई भी शख्स पर गंभीर नजर रखे हुए हैं। कुछ बैंक ने तो लोन सुविधा ही बंद कर दी है। वहां सिर्फ सेविंग खाते संचालित हैं।

0 comments: