जब भिखारी ने लड़के से कहा-' बेटा भगवान तेरी जोड़ी सलामत रखे!'
Other Jokes
एक लड़का मंदिर गया। मंदिर के बाहर बैठा भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा, भगवान तेरी जोड़ी सलामत रखे। लड़का - पर मेरी तो अभी शादी नहीं हुई है। भिखारी- बेटा मैं तेरे जूतों की जोड़ी की बात कर रहा था। सतीश गोस्वामी, इंदौर एक विज्ञापन पूरे देश में चल रहा है। सारे देश को शर्तिया मच्छर मुक्त कराने वाली मशीन मात्र 100 रुपए में ऑन लाइन बुकिंग प्रारम्भ। कोई साइड इफेक्ट नहीं। कोई बिजली की जरूरत नहीं। कोई केमिकल का उपयोग नहीं। कहीं भी ले जाएं बस में ट्रेन में। कहीं कोई प्रतिबंध नहीं। मैंने विज्ञापन देखा और आर्डर कर दिया। तीसरे ही दिन पार्सल मुझे प्राप्त हो गया। वाकई में प्रोडक्ट दमदार था। पूरी तरह इफेक्टिव था। आप भी जानना चाह रहे होंगे की प्रोडक्ट क्या था? चलिए बता ही देते हैं पार्सल में एक चिमटी और एक छोटी हथोड़ी थी। चिमटी से मच्छर पकड़ो और हथोड़ी से मार दो शर्तिया मच्छर से मुक्ति मिलेगी। सुनील एम, इंदौर
0 comments: